भाजपा नेता जयपाल पूनियां मर्डर केस में MLA महेंद्र चौधरी का भाई हुआ गिरफ्तार
BJP नेता और नमक कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने इस नावां (नागौर) MLA महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को अंजाम देने के लिए बाहर से शूटर बुलाकर की थी। मर्डर की साजिश बहुत पहले ही रची गई थी।
ज्ञानवापी के नाम पर BJP मुद्दों से भटकाने के लिए फैला रही है नफरत!
इस मामले को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ रहा था और देर रात सहमति बनने के बाद पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया गया था जिसमें हैरान करने वाले खुलासे हुए है। इससे पहले पोस्टमार्टम किया तो शरीर में गोलियां नहीं मिली लेकिन जब शरीर का एक्स-रे किया तो दो गोलियां नजर आई।
हत्या से पहले मुख्य आरोपी मोती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयपाल पूनिया की जासूसी की और फायरिंग के बाद जब पूनिया को जयपुर रेफर किया गया तो उसका पीछा किया था। जब तक उनको इस बारे में पता नहीं चला कि जयपाल जिंदा है या फिर मर गया तब तक उसका पीछा किया गया। इस घटना में MLA महेंद्र चौधरी के बहनोई का भाई भी शामिल है।

इस मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम के घर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें मोती सिंह चौधरी , कुलदीप सिंह, फिरोज कायमखानी, हनुमान माली और हारून कायमखानी के नामों का खुलासा हुआ है।





