मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

सीएम गहलोत ने 'वीरांगनाओं' की मांग को बताया गलत, बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप

प्रकाशित: Mar 08, 2023 21:02रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं ने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रही है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है इसको लेकर वे सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठी है। इस मामले को लेकर पहली बार सीएम गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वीरांगनाओं की मांगे अनुचित है।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख की लूट

गहलोत ने देर रात ट्वीट कर वीरांगना की रिश्तेदार को सरकारी नौक​री देने और शहीद हेमराज की तीसरी मूर्ति लगाने की मांग को अनुचित बताते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा बीजेपी के लोग शहीद वीरांगनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- शहीदों के बच्चों का हक मारकर किसी अन्य रिश्तेदार को नौकरी देना कैसे उचित ठहराया जा सकता है?

भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए शहीदों की वीरांगनाओं का इस्तेमाल कर रहे है और मैं इसकी निंदा करता हूं। सचिन पायलट के घर के बाहर धरने पर बैठी वीरांगनाओं से खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत मिलने पहुंचे थे। अगर अभी उनके रिश्तेदारों को नौकरी दी जाती है तो बाद में उनके बच्चों को नौकरी कैसे मिलेगी और उनका हक किसी दूसरे को देना गलत है।