राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है और सफल हुए कैंडिडेट्स आगे की तैयारी में जुट गए है। एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि 4,388 पदों पर भर्ती का आयोजन हुआ था और अब चयनित कैंडिडेट्स को अब पीईटी व पीएसटी परीक्षा देनी होगी। इसमें सिलेक्ट होने के बाद मेरिट के आधार पर उनका अंतिम चयन होगा।
Aishwarya को पाने के लिए Salman ने इस Actress को दिया था धोखा!
पीईटी परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। रिटन टेस्ट में शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए जल्द ही बुलाया जायगा और इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
शारीरिक मापदंड
पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 169 सेमी
महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152 सेमी

छाती बिना फुलाए 81 सेमी
छाती फुलाकर 86 सेमी
police.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


