सैमसन के रिकॉर्ड छक्के से हैदराबाद की करारी हार, विलियमसन को लगा बड़ा झटका
राजस्थान रॉयल्स ने सीजन के पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है। इस मैच में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा है। एक साथ दो झटकों ने हैदराबाद को काफी मुश्किलों में डाल दिया है।
4 महीने के प्यार के बाद Tina Dabi की दूसरी Marriage, रिश्वत मामले में आरोपी हैं होने वाले पति!
सनराइजर्स के लिए सीजन का पहला मुकाबला बहुत निराशाजनक है जिसे वह हमेशा के लिए भुलाना चाहेगी। स्लो ओवर रेट टीम का इस सीजन का पहला अपराध माना गया है और इस वजह से विलियमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस प्रकार का जुर्माना दूसरी बार लगाया है पहला जुर्माना मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा है। रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में यह जुर्माना लगा था।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तानी संजू सैमसन की पारी की तुफानी पारी के बदौलत 210 रनों का विशल स्कोर खड़ा किया और इसके जवाब में हैदराबाद 149 रनों पर ही सिमट गई। राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया है। कप्तान संजू सैमसन 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत निश्चित कर दी। सैमसन ने राजस्थान के लिए 94 IPL मुकाबलों में 110 छक्के जड़कर शेन वॉटसन के 109 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
संजू सैमसन- 110 छक्के, 94 मैच
शेन वॉटसन- 109 छक्के, 78 मैच
जोस बटलर- 67 छक्के, 42 मैच





