राजस्थान में 13 हजार सफाई कर्मचारियों की होगी सरकारी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
राजस्थान की 176 नगरीय निकायों के लिए 13 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 15 मई से शुरू होगी जो 16 जून तक चलेगी।
ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
स्वायत्त शासन निदेशालय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए भर्ती से संबंधित योग्यता को भी बताया है। आवेदक के पास एक साल का सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती में राज्य के ही नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन अभ्यर्थी का जन आधार कार्ड भी होना जरूरी है। 18 से 40 साल तक की आयु सीमा आवेदनों की जांच के बाद इंटरव्यू प्रकिया शुरू होगी। भर्ती प्रकिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए इसके लिए विभाग कोर्ट में कैवियट दायर करेगी।
एम्स में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
5 साल बाद दोबारा भर्ती की जा रही है लेकिन इस भर्ती को लेकर भी विवाद खड़े होने की खबर आ रही है। अगर भर्ती प्रकिया में सरकार आरक्षण के साथ विज्ञप्ति निकालती है तो वाल्मीकि समाज द्वारा विरोध करेगा।





