मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

वर्ष 2023-24 में निगम का कुल लाभ 6 करोड़ रूपये से भी अधिक रहने का अनुमान-राजसिको अध्यक्ष

प्रकाशित: Feb 28, 2023 04:45रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर: राजस्थान लघु उद्योग निगम बोर्ड की 368वीं बैठक मंगलवार को राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में उद्योग भवन में आयोजित हुई।

राजसिको अध्यक्ष ने बताया कि निगम राज्य में औद्योगिक प्रगति के लिये लॉजिस्टिक क्षमता में बढोतरी के लिये प्रयासरत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा के तहत निगम द्वारा उदयपुर में नया एयर कार्गाे, बाड़मेर (पचपदरा) एवं बीकानेर में नये इनलैण्ड कंटेनर डिपो तथा जयपुर में एमएसएमई टॉवर खोलना प्रस्तावित है।

बैठक में वर्ष 2023-24 का बजट अनुमान तथा वर्ष 2022-23 संशोधित बजट अनुमान पारित किये गये। अरोडा ने बताया कि बजट वर्ष 2023-24 में निगम का कुल व्यवसाय 67.04 करोड़ रूपये तथा कुल लाभ 6.05 करोड़ रूपये अनुमानित हैं।

निगम के वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट अनुमानों के अनुसार निगम का कुल व्यवसाय 51.84 करोड़ रूपये तथा लाभ 7.91 करोड़ रूपये है। इसमें कस्टम विभाग से प्राप्त पुराना बकाया 2.29 करोड़ की राशि शामिल है। इस प्रकार वर्ष 2022-23 में अर्जित लाभ की राशि निगम की स्थापना से अब तक सर्वाधिक रहने की संभावना है।

अरोड़ा कहा कि निगम सीमित मेनपॉवर तथा सीमित संसाधनों के बावजूद, लगातार दूसरे वर्ष में शानदार उपलब्धियाँ हासिल करने जा रहा है। शीघ्र ही राजसिको में संविदा पर नई नियुक्तियां शुरू की जायेगी निदेशक मण्डल ने अरोडा, प्रबन्ध निदेशक राजसिको एवं निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासो के फलस्वरूप लगातार दूसरे वर्ष में शानदार प्रर्दशन के लिए बधाई दी।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त महेंद्र कुमार पारख, प्रबन्ध निदेशक राजस्थान वित्त निगम अजय शर्मा, निदेशक राजसिको तथा कम्पनी सचिव, मुख्य लेखाधिकारी विशेषाधिकारी सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।