राजस्थान में आज से शुरू हुआ ग्रामीण ओलंपिक, लाखों खिलाड़ी हुए शामिल
राजस्थान में आज से ग्रामीण ओलंपिक महामुकाबले शुरू हो गए है और इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस ओलिंपिक में प्रदेश की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लगभग 45 हजार गांव में 5 अक्टूबर तक इनका आयोजन होगा। मुख्यमंत्री पाल गांव पहुंचे है जहां प्रभारी मंत्री डॉण् सुभाष गर्ग भी मौजूद है।
इस जंगल में आते ही हो जाती है सुसाइड करने की इच्छा, जो गया लौटकर नहीं आया! Suicide Forest of Japan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के निकट पाल गांव में ग्रामीण ओलिंपिक खेलों का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। सीएम ने संबोधित करते हुए कहा. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आज खेल दिवस है और ग्रामीण ओलिंपिक हर साल आयोजित कराए जाएंगे।इसके कारण युवाओं में खेल भावना के साथ भाईचारे की भावनाएं विकसित होगी।
5 अक्टूबर तक इसका आयोजन होगा।

इन 6 खेलों का होगा आयोजन
1. कबड्डी
2. शूटिंग बॉल
3. वॉलीबॉल
4. हॉकी
5. खो.खो
6. टेनिस बॉल क्रिकेट
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल 29 अगस्त से 1 सितंबर तक
ब्लॉक स्तरीय खेल 12 सितंबर से 15 सितंबर तक
जिला स्तरीय खेल 22 सितंबर से 25 सितंबर तक
राज्य स्तरीय खेल 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक





