एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें
बीजेपी की ओर से लंपी, बेरोजगारी और दूसरे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव किया गया, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, बैरिकेडिंग पर चढ़े बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिसवालों ने धक्का मारकर नीचे गिराया.
राजस्थान में दिन-दहाड़े गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भूनने की घटना से पुलिस और कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार रात को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।
जयपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सबके पूर्वज सनातनी, वैदिक और हिन्दू थे। मोहम्मद साहब, ईसा मसीह के भी पूर्वज सनातनी, वैदिक और हिन्दू ही थे। मोहम्मद साहब के पूर्वज कौन थे, ईसा मसीह के पूर्वज कौन थे, हिन्दू वैदिक सनातनी।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने ही मंत्रियों को घेर लिया। सिरोही सहित प्रदेश भर में अदालतों की बिल्डिंग को बनाने में हो रही देरी को लेकर मंत्री शांति धारीवाल के जवाब पर तंज कसते हुए सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, आपको तो पता ही है इन्होंने मुद्दे को घुमाने में तो पीएचडी कर रखी है।
समय पर वेतन-भत्तें और पेंशन नहीं मिलने से लगातार बढ़ते घाटे से राजस्थान रोडवेज की खराब स्थिति को देखते हुए रोडवेज के कर्मचारियों ने इसके मर्जर की मांग तेज कर दी है। रोडवेज के कर्मचारिरयों और अधिकारियों के संगठनों ने रोडवेज को राज्य सरकार का डिपार्टमेंट बनाने के लिए नवंबर से आंदोलन करने की बात कही है।
कोटा के थाने में खुद को आग लगाने वाले राधेश्याम मीणा की आज सुबह मौत हो गई। राधेश्याम ने दिल्ली के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वो पिछले 5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।
अलवर में एक भाजपा नेत्री को सर तन से जुदा की धमकी भरा लेटर मिला है. महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ज्ञानवापी मंदिर को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उसे धमकी दी गई है. लेटर में लिखा है कि तेरा भी वही हाल होगा जो उदयपुर वाले कन्हैयालाल का हुआ, ज्ञानवापी हमारा है इंशाअल्लाह हमारा ही रहेगा.
जयपुर में घर में घुसकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में परिचित युवक ने मारपीट कर महिला के साथ रेप किया। किसी को बताने पर बेटी को किडनैप करने की धमकी दी। पीड़िता ने करधनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बाड़मेर में आज सुबह एक मकान के सामने दलित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना कल्याणपुर थाना इलाके के सितली रोड की है, शव मिलने के बाद कल्याणपुर और समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।





