एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बडी खबरे
बीजेपी नेता गुलाबचन्द कटारिया ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी नेता गुलाबचन्द कटारिया ने एक बार फिर गहलोत सरकार पर निशाना साधा हैए कटारिया ने कहा राजस्थान में जंगलराज से भी घटिया राज हो गया हैए जंगल राज से भी कोई कोई घटिया शब्द है क्या जिसका प्रयोग राजस्थान की जनता करे।
रितु बराला बनीं NSUI प्रत्याशी
प्रदेश में 2 साल बाद 26 अगस्त को छात्र संघ चुनाव होने वाले है राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए एनएसयूआई ने रितु बराला को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। वहीं टिकट कटने से नाराज निहारिका जोरवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की हैए वही । NSUI ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
पुजारी ने खुद को आग लगाई
जयपुर में आज सुबह करीब 5 बजे एक पुजारी ने खुद को आग लगा ली। पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर जाकर लगाई। आग से पुजारी लगभग 60 फीसदी जल गए हैं।
CM गहलोत ने गुजरात मॉडल को लेकर पीएम मोदी पर लगाये आरोप
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 2 दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं जहां गहलोत ने मध्य गुजरात के कांग्रेस नेताए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीए वडोदरा में भी गहलोत की मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत गुजरात के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
भीम सेना ने किया प्रदर्शन
जालोर जिले के सुराणा गांव में इंद्र कुमार मेघवाल हत्याकांड मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर को गिरफ्तार करने के विरोध को लेकर भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला और कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठा होकर धरना प्रर्दशन किया।
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
अजमेर के विजयनगर के पास आज सुबह एक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में पति-पत्नी बेटा और ड्राइवर सवार थे। ये सभी जयपुर से भीलवाड़ा लौट रहे थे।
घर में घुसकर युवती से रेप
जयपुर में पड़ोसी के घर में घुसकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। दो साल तक शादी का वादा कर पड़ोसी युवक दुष्कर्म करता रहा। शास्त्री नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
दो बच्चों का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार
कोटा के नयापुरा थाना इलाके से एक युवक दो मासूम भाइयों का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने जल्द एक्शन लेते हुए कुछ घंटों में ही आरोपी को धर दबोचा और दोनों बच्चों का रेस्क्यू कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
युवक ने किया सुसाइड
बाड़मेर शहर के जसदेर धाम के पास से एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है युवती से बात करने पर उसके मंगेतर और उसके साथी ने स्टूडेंट को जमकर पीटाए जिससे आहत होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।
कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, मंदिरों में गूंज रहा राधे.राधे
प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छाया हुआ हैण् कल जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों को सजाया है, गोविंददेवजी मंदिर से लेकर गोपीनाथजी, राधा दामोदरजी मंदिरए इस्कॉन मंदिर और कृष्ण बलराम मंदिर में विशेष रंग.बिरंगी लाइटोंए बांदरवालों और फूल मालाओं से सजावट की गई है।





