मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

उपेन यादव की हालात गंभीर, अनहोनी हुई तो सरकार होगी जिम्मेदार

प्रकाशित: Mar 08, 2023 21:41रिपोर्ट: Navtej TV

बेरोजगार युवाओंं के हितों के लिए हमेशा आंदोलनरत रहने वाले उपेन यादव इन दिनों मौत से जंग लड़ रहे है। पिछले कई दिनों से उपेन ने अन्न और जल दोनों ही त्याग रखे है। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपेन ने अजमेर में 7 फरवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन किया था और इस दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था।

क्या सरकार से हारे बेरोजगार

इसी बात को लेकर एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की तो उपेन ने चेतावनी देते हुए कहा था जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा वह अनश्न करते रहेंगे। उपेन को लेकर प्रदेश के युवाओं को जबरदस्त समर्थन देखने को मिला है और बुधवार को सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जिसमें 1.50 लाख युवाओं ने ट्ववीट करके सरकार को घेरा। उपेन एक महीने से अन्न का त्याग कर रखा है और पिछले 7 दिन से उन्होंने जल को भी त्याग दिया है।

उपेन ने इलाज लेने से मना कर दिया है और उपेन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने अब उनका इस संबंध में लिखित में बयान लिया है। यादव ने प्रशासन को लिखकर दिया है कि वे अपनी मर्जी से इलाज नहीं ले रहें है और कुछ अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी।

पेपरलीक माफियाओं और सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बदले में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ और लाठीचार्ज किया गया जो गलत था। अगर उपेन इसी प्रकार अपनी मांगों पर अड़े रहे तो उनकी जान भी जा सकती है और सरकार का इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।