मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

राजस्थान के बेरोजगारों का यूपी में अनशन जारी, उपेन बोले— कांग्रेस ने धोखा दिया

प्रकाशित: Nov 30, 2021 14:41रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान के बेरोजगारों का आंदोलन अब देश भर में चर्चा का विषय बन गया है और इसी वजह से राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आंदोलन कर रहें बेरोजगारों को बीजेपी की चाल बता दिया है। बेरोजगार अपनी मांगों को लेकर एक महीने से आंदोलन कर रहे लेकिन उनकी मांगों पर राजस्थान सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो राजस्थान के बेरोजगार UP कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये है।


उपेन का दावाराजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। हम पिछले 45 दिनों से धरना दे रहे हैं इसके बाद भी गहलोत सरकार नींद में है। उपेन ने कहा कि हमने कांग्रेस के साथ समझौता किया था और चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया लेकिन अब हमारी मांगों को नहीं माना जा रहा है तो हम आने वाले चुनाव में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। उपेन ने सीएम गहलोत के बयान का जवाब देते हुये कहा कि हम सब में से कोई भी छात्र चुनाव नहीं लड़ेगा और इस बात को हम लिखित में भी देने को तैयार हैं। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा करती है तो हम यह आंदोलन उसी समय खत्म करे देंगे।
प्रियंका से मुलाकत पर अड़े बेरोजगार
यूपी में लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ बेरोजगारों ने कहा कि वह प्रियंका गांधी से मिलना चाहते हैं क्योंकि वह इस समस्या का समाधान कर सकती है। बेरोजगारों ने 2018 के चुनावों के समय कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी मांगों को पूरा नहीं ​किया गया। प्रियंका जी रोजगार की बात करती है लेकिन राजस्थान के बेरोजगारों को उनकी सरकार नजर अंदाज कर रही है।

बेरोजगारों की मुख्य मांग
रीट भर्ती में 50 हजार पद करने की मांग— रीट भर्ती में देरी के कारण बेरोजगार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि 2017 के बाद रीट की भर्ती नहीं हुई है और शिक्षा विभाग में 60 हजार पद खाली भी बताये जा रहे हैं।
अटकी भर्तियों पर जल्द फैसला— कई विभागों की भर्ती अटकी हुई है और सरकार इन पर उचित फैसला नहीं ले पा रही है।
नकल करने पर सख्त सजा— पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिये सख्त कानून बनाने की मांग।