मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

Rajasthan Weather Update: फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर,बीसलुपर का जलस्तर बढ़ा

प्रकाशित: Aug 19, 2022 22:32रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में लगातार अच्दी बारिश का दौर जारी है और पिछले दिनों बारिश का दबाव कम हुआ था। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के तट पर बने कम दबाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्‍य में बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ी हैं लेकिन 21 अगस्त बाद फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

जन्माष्टमी पर्व पर जयपुर के मंदिरों में उत्साह का माहौल!

पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में अगले दो से तीन दिन तक केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होगी। अच्छी बारिश के कारण प्रदेश के सभी बांध भर गए है और नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है।


बीसलपुर बांध का जलस्तर 312. 60 आरएल मीटर हो गया और वहीं त्रिवेणी का गेज सही चल रहा है। बीसलपुर बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के चलते बांध में पानी की आवक तेजी से हो रही है। इसके कारण जयपुर को पानी की सप्लाई अच्छी होगी।