मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

दलित स्टूडेंट की मौत में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन

प्रकाशित: Aug 30, 2022 22:59रिपोर्ट: Navtej TV

जालोर के सुराणा गांव में छात्र इंद्र मेघवाल की मौत के मामले में जमकर राजनीति होती रही है और इस मामले को जाति विशेष जोड़कर भी देखा जा रहा हैं। इस मामले में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मंगलवार को बड़ा धरना प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट कूच किया।

बकरी के बच्चे को पिलाई शराब अब खाएंगे जेल की हवा!

प्रदर्शन के दौरान सभी लोगों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी। कलेक्टर और एसपी प्रदर्शन स्थल के मंच पर आकर ज्ञापन देने का अल्टीमेटम दिया लेकिन उनकी तरफ से कोई नहीं आया। इसके बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट कूच कर गए हैं।इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इसके अलावा मृतक स्टूडेंट के पिता और आरोपी टीचर का नार्को टेस्ट करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की। विनेश चौधरी के हत्यारे मंगेश मेघवाल को सख्त सजा दिलाने की मांग की गई।


सुराणा प्रकरण में छुआछूत की बात करके जालोर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कहा गया कि अगर छैल सिंह को न्याय नहीं मिला तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा।