भाभी की कजिन पर आया था राजू का दिल, 12 साल बाद किया प्यार का इजहार
पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है और आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लेकिन अब उनकी यादें ही लोगों के बीच बची है और सबसे ज्यादा उनकी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा हो रही है। सबको हंसाने वाले गजोधर को अपनी ही भाभी की कजिन से इश्क हुआ लेकिन इस प्यार को इजहार करने में 12 साल का समय लग गया।
Traffic जाम के कारण हो गया प्यार फिर रचाई शादी, जानें पूरी प्रेम कहानी
राजू ने पहली बार शिखा को अपने भाई की शादी में देखा था और पहली नजर में देखते ही प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन दिल की बात कहने में 10 साल का समय निकाल दिया।

एक इंटरव्यू में राजू ने बताया था कि शिखा उन्हें पसंद करती थीं, क्योंकि जो भी शादी के रिश्ते राजू के लिए आते थे वो उन्हें मना कर देती थी। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद राजू और शिखा शादी 1993 में शादी के बंधन में बंध गए। राजू के जाने के बाद शिखा का रो-रो कर बुरा हाल है तो दूसरी तरफ उनके बच्चे भी पापा के जाने के बाद सदमे में हैं। हम सब की प्रार्थना है कि इस मुश्किल घड़ी में राजू के परिवार को ईश्वर हिम्मत दे ताकि वह इस गम से बाहर निकल सके।



