राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक,आमिर खान को लगा झटका और कपिल का दिखा नया रूप
लालसिंह चड्ढा ने कमा लिए 50cr,आगे कि राह मुश्किल
बात करते हैं सबसे पहले लाल सिंह चड्ढा की .हर बार करोड़ो का रिकॉर्ड तोड़ने वाली आमिर कि फिल्म इस बार कुछ ख़ास नहीं कर पाई क्यूंकि #boycottlaalsinghchaddha ट्रेंड कर गया . खैर कुछ लोगो कोई फिल्म पसंद तो आई पर पर बॉक्स ऑफिस के reasults देखे जाए तो अब तक सिर्फ फिल्म ने रिलीज़ के बाद 50 करौड़ रुपये ही कमाए अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाला समय बॉलीवुड के लिए काफी बुरा होने वाला हैं .
हफ्ते भर में आएगा राजू श्रीवास्तव को होश
सब के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले गजोधर बाबू को जल्दी ठीक होने के लिए सबकी दुआओं की ज़रूरत हैं .जी हाँ हम बात कर रहे हैं राजू श्रीवास्तव कि जिनकि अचानक तबियत बिगड़ने कि वजह से हॉस्पिटल में भरती कराया गया था .उनके करीबी दोस्त शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया कि फिलहाल वो होश में नहीं आये हैं . पर डॉक्टर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हफ्ते भर के अन्दर उनको होश आने कि बात कि जा रही हैं . इतना ही नहीं शेखर सुमन के ट्वीट के बाद लोगो ने रिप्लाई करके राजू की तबियत के बारे में भी पूछा और जल्द होई ठीक होने कि दुआ भी की .
फिर भड़की शेह्नाज़ गिल मिडिया पर
पंजाब की केटरीना कैफ यानी शेह्नाज़ गिल एक बार फिर मिडिया पर भड़कती नज़र आई .हुआ यूँ कि शेह्नाज़ अपने भाई शाहबाज़ के नए गाने के लांच पर मिडिया से रूबरू होते हुए राघव जुयाल के संग उड़ रही रिलेशनशिप कि बातों पर कहा कि मिडिया झूट बोलती हैं ,मिडिया का काम है झूट बोलना आइये आप भी सुनिए क्या कहा शेह्नाज़ ने .........

क्यों फूट फूट कर रो पड़ी नेहा
फेमस सिंगर नेहा कक्कर इन दिनों स्क्रीन पर नहीं दिखने कि वजह से उनके फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं. पर आपको बता दे नेहा कक्कड़ सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 के अपकमिंग एपिसोड में गेस्ट बनकर नज़र आएँगी . 11 साल के कंटेस्टेंट मणि ने सिंगिंग की मल्लिका नेहा कक्कड़ के सामने उनका हिट सॉन्ग 'माही वे' गाया. इसके बाद जो हुआ आप उसकी कल्पना नहीं कर सकते. नेहा को कंटेस्टेंट की सिंगिंग इतनी पसंद आई कि वो अपने आंसू रोक ही नहीं पाईं और फूट फूटकर रोने लगीं .
कपिल शर्मा कि दिखी नयी झलक
कोमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर एक मूवी में नज़र आने वाले हैं जिसका एक ट्रेलर सामने आया हैं . मूवी का नाम zwigato बताया जा रहा है अब इस नाम से ये बात साफ़ होती हैं कि जो फोटो सामने आई हैं उसमें कपिल डिलीवरी बॉय कि भूमिका निभाएंगे . अब देखने वाली बात होगी मूवी को कितना पसंद किया जाएगा .


