मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

राखी सांवत की नई लव स्टोरी में हुई एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री और दे डाली धमकी

प्रकाशित: May 23, 2022 17:11रिपोर्ट: Navtej TV

राखी सावंत की नई लव स्टोरी अभी शुरू ही हुई थी कि उस पर ब्रेक लग गया है। राखी ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि उन्हें सच्चा प्यार हुआ है और वह आदिल खान दुर्रानी के साथ खुश है। लेकिन इस बीच ड्रामा क्वीन की लव स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आया है जिसमें बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की एक्स गर्लफ्रेंड ने एंट्री करके सबको हैरान कर दिया है।

चाचा के प्यार में पागल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट!

आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम Roshina Delavari है जिसने राखी सावंत को कॉल करके दावा किया है कि वो जिस आदिल को डेट कर रही हैं, वो असल में बॉयफ्रेंड मेरे है। रोशिना ने ये दावा किया है कि दोनों पिछले 4 सालों से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं और इसी वजह से राखी को आदिल से दूर रहने की हिदायत दी है।

रोशिना के दावे को आदिल ने सही बताया है और कहा है कि वह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हैं लेकिन अब वह रिश्ते में नहीं हैं। रोशिना ने इस बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया है। रोशिना मैसूर की रहने वाली हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल के साथ तस्वीरें भी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


कुछ दिन पहले आदिल संग अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आई थी। राखी सावंत ने कहा मुझे किसी ने जिंदगी में पहली बार सच्चा प्यार किया है। आदिल ने मुझे डिप्रेशन से बाहर निकालने में बहुत मदद की है और मुझे कुछ गलत काम करने से रोका। इसी वजह से मेरा मूड फ्रेश करने के लिए मुझे BMW कार गिफ्ट की है।