मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बिग बॉस में राखी के पति पर लगे गंभीर आरोप

प्रकाशित: Dec 02, 2021 12:50रिपोर्ट: Navtej TV
बिग बॉस 15 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत से ज्यादा इस बार उनके पति रितेश ने जबरदस्त हंगामा मचा रखा है। इस शो में आने के बाद से राखी सावंत का पति रितेश सुर्खियों में बना हुआ है और उनको लेकर घर के कई सदस्यों ने चौकाने वाले खुलासे किये है।

तेजस्वी प्रकाश ने रितेश पर गंभीर आरोप लगाते खुलासा किया है कि उनकी वजह से वह बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल ​फील कर रही है। तेजस्वी ने अपने साथी कुंद्रा से कहा कि जिस दिन से रितेश घर में आया है वो मेरे करीब आने की कोशिश कर रहा है। वह मुझसे बात करने की कोशिश करता है और इस दौरान उसने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश कर चुका है।
इस प्रकार के आरोपों को सुनकर कुंद्रा हैरान है और तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि राखी और रितेश जैसे लोग संस्कारों की बात नहीं करे तो अच्छा होगा। इन लोगों की हकरतें बहुत गंदी है और इसके साथ कहा कि रितेश के अलावा अभिजीत को लेकर भी उनके मन में डर है।
राखी सावंत चर्चा में बने रहने के लिये हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती है और इस बार उनके पति रितेश पर भी लोगों को विश्वास नहीं हैं। सलमान ने भी कह दिया है ​कि राखी शो में आने के लिये किराये का पति लाई ढूंढ कर लाई हैं। राखी के आने से यह शो बहुत ज्यादा मजेदार बन गया है।