मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बिग बॉस में राखी के पति ने मचाया कोहराम, कहा जोड़ी फेक है

प्रकाशित: Nov 29, 2021 12:42रिपोर्ट: Navtej TV
'बिग बॉस 15' में अब जबरदस्त धमाल होना शुरू हो गया है और सभी लोग इस बात को लेकर हैरान है कि राखी इस सीजन में क्या कुछ करेगी। राखी की एंट्री होते ही उसने अपना जलवा बिखेर दिया है और इस बार वह उनके पति के साथ धमाल मचा रही है। रितेश ने पहले तो उन्होंने सबके सामने शमिता को प्रपोज किया और फिर अब एक कपल को गलत बता दिया।

वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद राखी ने घर के सदस्यों पर निशाना साधा है। रविवार को भी ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान के सामने काफी ड्रामा हुआ वीआईपी सदस्यों को घर के दूसरे सदस्यों की पोल खोलने का मौका दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज और करण कुंद्रा निशाने पर रहे है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने रितेश का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो रितेश ने उमर तेजस्वी और करण को घर का सबसे फर्जी कंटेस्टेंट बता दिया। रितेश ने इनके रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये तो राखी ने तेजस्वी प्रकाश को घर का सबसे बोरिंग सदस्य बताया।
रितेश ने कहा कि मैं जब से आया हु तब से करण और तेजस्वी पर नजर है और ये दोनों जब भी साथ होते हैं तो केवल गेम की बात ही करते हैं। अगर इन दिनों में प्यार होता तो यह एक-दूसरे से प्यार करते लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ये दोनों रात को भी गेम की बातें करते रहते हैं। रितेश की बात पर करण कुंद्रा और तेजस्वी बहुत नाराज हुये है और तेजस्वी प्रकाश ने कहा अगर हमारा रिश्ता सही नहीं होता तो कोई भी बाहर से आकर लोग हमारी जोड़ी को पसंद नहीं करता। राखी सावंत के सामने तेजस्वी ने कहा कि वो करण से प्यार करती हैं और उन्हें किसी को समझाने की जरूरत नहीं है। रितेश को लेकर सलमान खान ने कहा कि आप भी तीन साल बाद राखी से मिले हैं आप भी सवाल खड़े हो सकते हैं।