मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

वैलेंटाइन डे से पहले फिर अकेली हुई राखी सावंत, तीसरा पति भी नहीं दे पाया..

प्रकाशित: Feb 14, 2022 18:58रिपोर्ट: Navtej TV

राखी सांवत बिग बॉश में अपने पति रितेश के साथ एंट्री ली थी और इसके बाद वह अपने पति को लेकर कई बड़ी—बड़ी बाते करने लगी थी। लेकिन एक बार फिर राखी को पति से प्यार नहीं मिला और दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए दी और कहा कि बिग बॉस के बाद उनके रिश्तों दूरियां आनी शुरू हो गयी थी। इसके बाद दोनों ने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

राखी ने लोगों को बताया कि मैं और रितेश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। 'बिग बॉस' के बाद बहुत कुछ हुआ जिसके बाद हमने आखिर में यही फैसला किया हम दोनों को अब अपनी लाइफ अलग-अलग बितानी चाहिए। राखी ने बताया मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि ये सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ। मुझे इस वक्त अपने काम पर फोकस करना है, अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है। मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए आप सभी लोगों का शुक्रिया।

​​​​​​​

कुछ दिनों पहले ऐसा नहीं लगा की यह दोनों अलग होंगे। बिग बॉस 15' का सफर खत्म होते ही ड्रामा क्वीन अपने पति रितेश का साथ रहने लगी है। वह अपने पति रितेश के साथ आउटिंग पर निकली तो इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। इसके बाद राखी सावंत एक बार फिर अपनी हरकतों से धमाल मचा दिया।

Valentine day Special: रूठी पत्नी को ऐसे मनाया की हर कोई करता रहा तारिफ

​कैमरे के सामने राखी ने रितेश से किस की डिमांड करने लगीं और कहा,'अरे दे भी दो...तुम्हारी ही पत्नी हूं, पड़ोसी की नहीं हूं। राखी के किस की मांग करते ही रितेश शर्मा गए। लेकिन राखी ने खुद ही रितेश को किस कर लिया और किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।