मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

राखी सावंत बीच सड़क करने लगी पति से प्यार, किस करने के बाद..

प्रकाशित: Jan 29, 2022 19:53रिपोर्ट: Navtej TV

बिग बॉस से बाहर होने के बाद ड्रामा क्वीन राखी सावंत फिर से सुर्खियों में आनी शुरू हो गयी है। इस बार वह अपने पति के साथ नजर आ रही है और अपने पति पर खुलेआम प्यार लुटाती दिख रही है। राखी हमेशा जो भी करती है वह खुलकर करती है और इसी वजह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

Neha के बाद Anamika Amber की यूपी चुनाव में एट्री,देखें VIDEO

'बिग बॉस 15' का सफर खत्म होते ही ड्रामा क्वीन अपने पति रितेश का साथ रहने लगी है। वह अपने पति रितेश के साथ आउटिंग पर निकली तो इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। इसके बाद राखी सावंत एक बार फिर अपनी हरकतों से धमाल मचा दिया।

​कैमरे के सामने राखी ने रितेश से किस की डिमांड करने लगीं और कहा,'अरे दे भी दो...तुम्हारी ही पत्नी हूं, पड़ोसी की नहीं हूं। राखी के किस की मांग करते ही रितेश शर्मा गए। लेकिन राखी ने खुद ही रितेश को किस कर लिया और किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


राखी हमेशा इस प्रकार की हरकतों के कारण ही चर्चा में बनी रहती है और उनके फैंस भी उनसे इस प्रकार की उम्मीद करते है। इन दोनों की शादी को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आयी है लेकिन राखी कब साथ छोड़ दे कोई कह नहीं सकता।