मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का विवादित ट्वीट

प्रकाशित: Jun 25, 2022 18:25रिपोर्ट: Navtej TV

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए है। इस बार उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया है जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।

Rahul Gandhi के ऑफिस में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट!

वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?" उनके इस ट्वीट को देखकर सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा दी और आपत्ति दर्ज तक करवा दी।

इसके खिलाफ हैदराबाद के भाजपा नेता ने एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मू पर अपमानजनक बयान दिया है और पुलिस ने इसको लेकर कानूनी सलाह लेने पर विचार करने लग गई है।


ट्वीट के बाद वर्मा ने सफाई भी दी लेकिन देर बहुत हो गई लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य मतलब नहीं है। किसी की भी भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था।