मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

17 अप्रैल को पंजाबी स्टाइल में होगी रणबीर-आलिया की शादी, इस शहर में मनाएंगे हनीमून

प्रकाशित: Apr 06, 2022 22:01रिपोर्ट: Navtej TV

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे है और बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इस शादी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम होगा और इसके बाद दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी 'RK हाउस' में होने की बात सामने आ रही है।

खतरनाक मंसूबे से Gorakhnath पहुंचा था मुर्तजा, करने वाला था ये कांड!,VIDEO

कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी लेकिन दोनों फैमिली ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं लेकिन मेहंदी सेरेमनी की तैयारी चल रही है। ग्रैंड वेडिंग में उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और कई बड़े सेलेब्स को निमंत्रण भेजने की तैयारी है।

इस शादी में अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर,विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, मसाबा गुप्त और मनीष मल्होत्रा के साथ कई सेलेब्स शामिल होंगे।


रणबीर बैचलर्स पार्टी अपने घर पर ही मनांएगे और इस पार्टी में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई लोग शामिल होंगे। शादी के बाद हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी है। इस बात को सभी लोग जानते है कि रणबीर और आलिया काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और कई बार उनकी शादी को लेकर खबरे आयी है लेकिन इस बार शादी की खबर पक्की है।