मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

रेप के आरोप पर ख्याली का बड़ा खुलासा, ब्लैकमेलिंग गिरोह ने रची ये साजिश

प्रकाशित: Mar 16, 2023 22:58रिपोर्ट: Navtej TV

आप नेता और मशहूर कॉमेडियन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता ने ख्याली पर रेप का आरोप लगाया और इसके बाद ख्याली ने इस घटना को लेकर पहली बार अपनी बात रखी। ख्याली सहारण ने एक मीडिया चैनल को इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उसे ब्लैकमेलिंग गिरोह ने फसाया है वह निर्दोष है। ख्याली ने कहा कि पीड़िता बार-बार मिलने की बात कहती है और ऐसा नहीं करने पर सुसाइड की धमकी भी देती है।

'तुम मुझे डाटा दो, मैं तुम्हें आटा दूंगा।'

ख्याली ने बताया कि उसके पास एक दिन उस युवती ने कॉल किया था तो उसने कहा कि वह हनुमानगढ़ की रहने वाली है। उसके घर में नौकरी करने वाला कोई नहीं है तो उसे काम की जरूरत है। इसके बाद कहा अगर उसे जॉब नहीं मिली तो वह मर जाएगी।

मैंने कहा कि नौकरी के लिए मरने की जरूरत नहीं है मैं आपको नौकरी दिलवा दुंगा। मेरा परिचित टीवी चैनल में काम करता है तो उसके नंबर पर बात कर लेना। आप सुसाइड करने जैसा कदम मत उठाना। मैंने कहा कि 11 मार्च को जयपुर के मानसरोवर होटल में शादी समारोह में आऊंगा तो उस समय मिल लूंगा। मैं जब उनके कमरे में गया तब मुझसे कहा था कि हमने तो तुम्हें फंसाने के लिए यहां बुलाया है।


इसके बाद उसने मेरे कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और जोर-जबरदस्ती करने लगी। मैंने किसी को नहीं धमकाया है। मैंने अपने दोस्त को कॉल कर घटना की शिकायत दर्ज करने के लिए बोला था। जल्द ही ब्लैकमेलिंग गिरोह पकड़ा जाएगा और इसके बाद इस घटना का सच सबके सामने आएगा।