विराट की कप्तानी जाने के बाद अब रवि शास्त्री ने निकाली अपनी भड़ास
जयपुर: विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत का नया वनडे कप्तान बना दिया गया है। इस फैसले को लेकर कई प्रकार की बाते भी सामने आ रही थी अब उन पर विराम लग गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली के कप्तानी कार्यकाल में जो प्रदर्शन किया था उसके लिए धन्यवाद दिया है। विराट भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है लेकिन उनके नाम किसी बड़े आईसीसीसी खिताब को जीतने का रिकॉर्ड नहीं है। विराट की जगह किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने पर भी चर्चा हो रही थी लेकिन बीसीसीआई ने 34 साल के रोहित को टी20 और वनडे की कमान दी है।
नया कोच नया कप्तान
टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद पूरी टीम कीी जमकर आलोचना हुई थी और इसी वजह से बीसीसीआई ने टीम का कप्तान और कोच दोनों ही बदल दिये। रोहित को नया कप्तान तो राहुल द्रविड को नया कोच बनाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में रोहित ने शानदार जीत दिलाकर अपने चयन को सही साबित कर दिखाया।

कोच पद से हटाने पर भड़के शास्त्रि
कोच पद से हटाने के बाद शास्त्री ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने कहा मुझे जिस तरह से मुझे टीम से हटाया गया वो सही नहीं था। कोच को हटाने के कई तरीके होते है लेकिन ऐसा नहीं किया गया तो मुझे दुख हुआ। पहली बार जब मैं टीम को छोड़ कर गया था तो वह अच्छी स्थिति में थी लेकिन दूसरे कार्यकाल में बहुत विवाद देखने को मिले। कुछ लोग मुझे कोच से हटाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मैं दोबारा टीम का कोच बना तो उनका अच्छा जवाब मिला।





