इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया पर कोरोना का अटैक
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन कोरोना संक्रमित हो गए है और इसी वजह से वह इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं जाएंगे। इस सीरीज के लिए टीम के कई खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके है और कुछ खिलाड़ियों जाना बाकी है।
CM Thackeray के मंत्री और विधायकों के बगावती तेवर क्या जल्दी गिरेगी सरकार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर भी इंग्लैंड पहुंच गए है। 24 जून से टीम इंडिया को अभ्यास मैच खेलना है और इसके बाद 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाना है। कोरोना के कारण पिछले साल एक मैच रद्द हुआ था जो अब जाकर खेला जाएगा। सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले गए थे जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे थी और उस समय टीम के कप्तान विराट कोहली थे।
टीम इंडिया को जीत के लिए इस मैच को जीतना होगा या मैच ड्रा करवाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र मैच में अश्विन का खेलना नहीं के बराबर लग रहा है क्योंकि उनको पहले कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों को पूरा करना होगा।

भारत के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका है और रोहित एंड कंपनी हर हाल में ये सीरीज जीतकर नया इतिहास रचना चाहेगी। टीम की कमान अब रोहित के पास है तो उनको दिखाना होगा कि वह कोहली से कम नहीं है।





