IPL के इतिहास में पहली बार टीम के फायदे के लिए रिटायर आउट हुआ ये खिलाड़ी
रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 3 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गयी है। इस सीजन में रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और 4 मैच में से 3 मैच जीते है और एक मैच में हार का सामना किया है।
Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या
इस मैच में रॉयल्स की खराब शुरूआत रही है और इसी वजह से टीम का स्कोर 165 रन तक ही पहुंच पाया। राजस्थान के 67 रन पर 4 विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद हेटमायर के साथ मिलकर अश्विन ने 5वें विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला।
अश्विन ने 23 गेंद का सामना किया और 28 रन बनाए लेकिन अंतिम ओवर में उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में अश्विन ने टीम के फायदे के लिए ऐसा काम किया जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ। अश्विन ने 19वें ओवर में रिटायर आउट का फैसला किया और अंपायर को बताकर ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए। इसके बाद उनकी उनकी जगह रियान पराग बल्लेबाजी करने मैदान में आए।

IPL इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी अश्विन बने हैं। अश्विन के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है और उनका फैसला टीम के हित में था। राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर शिमरोन हेटमायर ने अपना जलवा दिखाया। 36 बॉल में हेटमायर ने 59 रनों की पारी खेली जिसमें एक चौका और 6 शानदार छक्के जड़े। लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे लेकिन कुलदीप सेन की गेंबदाजी के आगे ऐसा करना सफल नहीं हुआ और रॉयल्स ने 3 रन से मैच जीत लिया।





