सर जडेजा ने रच दिया ये नया इतिहास, रिकॉर्ड जीत से शुरू हुई हिटमैन की कप्तानी
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट में रवींद्र जड़ेजा ने अपने बल्ले और गेंद से ऐसा कारनामा किया कि टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी ने करते हुए जडेजा ने 175 रनों की पारी खेली और इसके बाद गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारी में 9 विकेट अपने नाम किए।
दहेज़ नहीं दिया तो शादी छोड़कर दूल्हा भागा, VIDEO
जडेजा ने एक ही मैच में 150 रन बनाने और 5 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे ऑलराउंडर खिलाड़ी तो वहीं तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने है। रविंद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक भी बनाया। जड़ेजा ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारी में 9 विकेट लिए और टीम की जीत पक्की कर दी।

रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट की कप्तानी संभाली तो जीत के साथ इसकी शुरूआत की। भारत ने श्रीलंका को 222 रन से करारी शिकस्त देते हुए टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रोहित ने कप्तानी के डेब्यू मैच में ही नया इतिहास रच दिया है और कप्तान के रूप में भारत को पारी से जीत दिलाई है। रोहित से पहले पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड को पारी और 27 रन से हराया था लेकिन रोहित ने की जीत में रनों का अंतर बहुत ज्यादा है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लसिथ एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।





