मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म RRR और राधे श्याम पर कोरोना की मार,आज रिलीज डेट पर होगा बड़ा फैसला

प्रकाशित: Jan 01, 2022 20:46रिपोर्ट: Navtej TV

नए साल की शुरूआत में कोरोना का खतरा बढ़ गया है और इसका सबसे ज्यादा असर आने वाली दो सबसे बड़ी फिल्म एसएस राजामौली की RRR और प्रभास स्टारर राधे श्याम पर दिख रहा है। पहले इस बात की खबर सामने आ रही थी कि आरआरआर 7 जनवरी को ही रिलीज होगी लेकिन पिछले एक दो दिन में कोरोना के कारण कई राज्यों ने सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है और कई राज्यों ने दर्शक क्षमता 50 प्रतिशत कर दी है।

Box Office पर धूम मचा रही है Pushpa, ताबड़तोड़ कमाई ने उड़ाए होश

कोरोना के डर के कारण फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ सकता है और इसी वजह से फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली में तो पाबंदी लगा दी है और जल्द ही यूपी, बंगाल और राजस्थान में पाबंदी लग सकती है।

फिल्म RRR 7 जनवरी को रिलीज होने जा रही है और फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। राधे श्याम का बजट भी 400 करोड़ बताया है। राधे श्याम की रिलीज डेट पहले ​तीन बार बढ़ चुकी है और अब 14 जनवरी 2022 तय की गयी है लेकिन एक बार फिर कोरोना के कारण इसकी रिलीज डेट बढ़ सकती है। इन दोनों फिल्मों के रिलीज को लेकर मेकर्स आज शाम ऑफिशिय अनाउंसमेंट करके इनकी रिलीज डेट की जानकारी दे सकते हैं।


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज ने जबरदस्त धूम मचा रखी है। पुष्पा का हिंदी वर्जन पहले हफ्ते में 1401 स्क्रीन्स पर लगा तो तीसरे हफ्ते में इसकी स्क्रीन्स 1600 से ज्यादा हो गयी है। इस बात से पता चलता है किअल्लू अर्जुन की फिल्म की सक्सेस कीतनी बढ़ती जा रही है।