मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

भारत में इस दिन लांच होगी 5जी की सर्विस, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Aug 02, 2022 18:05रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही 5जी की सुविधा मिलने वाली है और इसके लिए रिलायंस जीयो ने कमर कस ली है। हाल ही में 5जी का ऑक्शन खत्म हुआ है और अब जीओ पूरे देश में 5जी रोलआउट की तैयारी में जुट गई है।

अमेरिका ने आतंक के सरगना जवाहिरी को मौत के घाट उतारा!

कंपनी ने अभी तक अपने प्लान्स और ट्रायल्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने 5जी सर्विस पूरे देश में 15 अगस्त से शुरू करने की तैयारी में है। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इसके संकेत दिए है। उन्होंने कहा है कि वो आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में 5जी के साथ मनाने की तैयारी है।


जीओ ने स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान इतना स्पेक्ट्रम खरीद लिया है कि वो यह सर्विस एक साथ बड़े स्तर पर इसे लांच कर सकती है। 5जी के आने से ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इसके प्लान को अभी तक कोई जानकारी नहीं है। जीओ भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कंपनी है और वह अब 5जी लांच करके अन्य कंपनियों की नीद उड़ाने वाली है।