मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

होली के दिन चेहरे, बाल और नाखून से चुटकियों में निकाले कलर, जानें आसान ट्रिक

प्रकाशित: Mar 17, 2022 18:36रिपोर्ट: Navtej TV

होली का पर्व रंगों का पर्व होता है और लोग इस दिन जमकर होली खेलते है। लेकिन कई लोगों को होली खेलने से डर लगता है और उसकी वजह कलर है जो उनकी सेहत को बिगाड़ सकता है। होली पर केमिकल वाले रंग और गुलाल का काफी प्रयोग होता है जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है।

कुछ लोगों के चेहरे से रंग आसानी से छूट जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे छूड़ाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप केमिकल वाली चीजों से उस कलर को निकालने का प्रयास करते है तो यह स्किन और हेयर को नुकसान हो पहुंचा सकता है। आज हम कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिसे आप आसानी से इस कलर को उतार सकते हैं।

Holi 2022 | आखिर क्यों मनाते है होली

चेहरे से रंग हटाएं
होली खेलने से पहले आपको चेहरे पर अपने शरीर पर तेल लगा लेना चाहिए जिसके कारण आपकी स्कीन पर कलर जमेगा। अगर इसके बाद भी कलर जम जाता है तो आप छाछ या दही का इस्तेमाल करके इसे आसानी से हटा सकते हैं।


बालों से रंग कैसे हटाएं

होली खेलने से पहले आपको बालों में ज्यादा तेल लगना चाहिए और होली खेलने के बाद ही शैम्पू करें। बालों को होली के रंग से बचाने के लिए उनका बांध कर रखें। कंडीशनर के बाद हेयर सीरम लगाएं।

नाखूनों से रंग कैसे हटाएं
नाखूनों से रंग निकालने के लिए आपको नेल पॉलिश रिमूवर का उपयोग करना चाहिए। अगर उसके बाद भी रंग नाखूनों से नहीं जाता है तो नीबू के रस का इस्तेमाल करें।