इतनी कम उम्र में इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन गेंदबाजों के दम पर टीम ने पहले टेस्ट को जीत लिया और दूसरी जीत के लिए 8 विकेट दूर है। लेकिन इस सीरीज में विकेटकीपर ऋषभ पंत का बल्ला शांत है लेकिन विकेट के पीछे खड़े होकर बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। पंत ने भारत के लिए बतौर कीपर सबसे तेज शिकार करने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
ulli bai ऐप के बाद अब Telegram चैनल पर हिंदू महिलाओं की अश्लील तस्वीरें वायरल!,देखें Video
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ने पंत ने अपने टेस्ट करियर का 100 कैच पूरा करने के साथ यह रिकॉर्ड बनाया है। विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले पहले महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी और किरन मोरे के बाद पंत की एंट्री हुई है।
पंत ने 100 कैच लेने में सिर्फ 27 मैच लिए जो एक भारतीय रिकॉर्ड है। महेंद्र सिंह धोनी 100 कैच लपकने में 36 टेस्ट खेले थे और धोनी ने अपने टेस्ट करियर में सर्वाधिक 256 कैच लपके हैं। पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी के नाम 160 कैच तो किरन मोरे के नाम 110 कैच हैं।

पंत टेस्ट में 100 कैच लेने वाले 42वें विकेटकीपर बन गये है। पंत ने ये रिकॉर्ड महज 24 साल की उम्र में बनाया है। पंत को धोनी का असली उत्तराधिकारी माना जाता है और इसी वजह से उनको वनडे,टेस्ट और टी20 में मौका दिया जा रहा है। पंत ने इस सीरीज में कई बार गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया है।





