ऐसे स्वभाव वाले लोग हो जाएं सावधान नहीं तो आएगा हार्ट अटैक
इन दिनों हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट का खतरा होना आम बात हो गई है और इसका प्रभाव जवान लोगों के था अधिक उम्र के लोगों पर भी पढ़ने लगा है। कई बड़े स्टार की मौत हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के होने से इस बात पर ज्यादा चर्चा होनी शुरू हो गई है। हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापे, स्मोकिंग और शराब से इसका खतरा ज्यादा होता है। लेकिन डॉक्टर के अनुसार इसका प्रभाव लोगों के स्वभाव को देखकर पता किया जा सकता है।
एक चूहे ने Urfi को कर दिया बेहाल, देखें मजेदार VIDEO
काम का दवाब- जब आपके ऊपर किसी काम को समय पर खत्म करने का दबाव होता है और जब ऐसा नहीं होता है तो इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। डिमांड को पूरा करने के लिए दबाव बढ़ जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
भावना पर नियंत्रण- पुरुषों की आदत होती है कि वह अपनी भावनाओं जैसे गुस्से और निराशा को सबके सामने आने से रोकने का प्रयास करता है। इसके कारण वह इंसान अंदर से ज्यादा दबाव महसूस करता है औरऐसी स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा होता है।

गुस्सा ज्यादा आना- कई लोगों को छोटी छोटी बातों पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और इसी वजह से उनको हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसके लिए आपको गुस्सा कम करने के साथ खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। आपको हर दिन मेडिटेशन और योग करना चाहिए ऐसा करने से दिमाग को शांत रहने में काफी मदद मिलती है।





