मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

जयपुर में दिनदहाड़े बैंक में 10 लाख की लूट, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Mar 05, 2023 23:16रिपोर्ट: Navtej TV

होली के मौके पर राजधानी जयपुर में श्यामनगर इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक खुलने के पौन घंटे बाद ही पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश 45 मिनट तक बैंक में रुके रहे। घटना के समय बैंक में 50 लाख रुपए कैश था।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बदमाश चेहरे पर नकाब बांध कर बैंक में घुसे। बैंक में 3 कर्मचारी मौजूद थे और पिस्टल दिखाकर बैंक स्टाफ को डराया। घटना के बाद शहर में नाकेबंदी करा दि गई है और जल्द बदमाशों को पकड़ने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद स्वीपर की बाइक को लेकर बदमाश भागे हैं, उस स्वीपर से भी पूछताछ की जा रही है। बैंक में गार्ड नहीं था और इसलिए बदमाश वारदात को आसानी से अंजाम देकर कामयाब हो गए। होली से पहले ही सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए थे लेकिन इसके बाद बदमाश आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।