मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

प्रकाशित: Sep 15, 2022 16:29रिपोर्ट: Navtej TV

टीम इंडिया के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिय है। उथप्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की और टीम अपना आखिरी मैच जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के लिए खेला था।

अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे 20 साल हो गए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए। इस दौरान मुझे भारत और अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलने को मिला जो गर्व की बात है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले, लेकिन हर अच्छी चीज का अंत होता है।

Rahul के प्यार में Iqra बनी Ishika फिर लिए 7 फेरे!

उथप्पा ने आगे लिखा मुंबई इंडियंस, पुणे और राजस्थान का भी धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने मुझे आईपीएल में खेलने का मौका दिया। कोलकाता और चेन्नई की टीम मेरे लिए काफी स्पेशल है। उथप्पा ने 2007 में खेले गए टी.20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीताने में अहम योगदान दिया था।


उथप्पा ने भारत की तरफ से 46 वनडे और 13 टी.20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। आईपीएल में 200 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं।