मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में रोबोट करेंगे सर्जरी, फिर नहीं होगी बीमारी

प्रकाशित: Mar 14, 2023 02:10रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में प्रदेश ही नहीं दूसरे राज्यों के भी कई मरीज अपना इलाज करवाने आते है। लेकिन इस बार इस अस्पताल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक उत्तर भारत के किसी भी अस्पताल के नाम नहीं था। एसएमएस अस्पताल में अब रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई है। पहले यहां यूरोलॉजी विभाग के बाद अब जनरल सर्जरी विभाग में दो मरीजों की रोबोटिक सर्जरी होने से नया इतिहास बना है।

विवाह सम्मेलन समिति का कहना-Clean Shave नहीं! तो शादी भी नहीं

एक मरीज का पित्त की थैली का ताे दूसरे का हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ है। एसएमएस में अब तक तीन रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं और तीनों में सफलता मिली है। इस प्रकार की सर्जरी के बाद सभी लोगों ने इसका स्वागत किया है। ऑपरेट करने के लिए पहले रोबोट को ट्रेनिंग दी गई थी। एसएमएस के डॉक्टर्स ने 2 सप्ताह में ही तीन सर्जरी को अंजाम दे दिया है।

आने वाले समय में रोबोटिक सर्जरी का सबसे ज्यादा फायदा लिवर, गेस्ट्रो और कैंसर जैसी बीमारियों में मिलेगा। रोबोट को किसी भी एंगल तक धुमाया जा सकता है। इसके आने से मरीज की बीमारी जड़ से खत्म होगी और जो बीमारी दोबारा होने का खतरा होता है उसका चांस भी कम हो जाएगा। अब चार घंटे चलने वाली सर्जरी 2 घंटे में पूरी होगी।