रोहित और विराट की जंग से होगा टीम का नुकसान,बीसीसीआई की बड़ी चिंता
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले बीसीसीआई और टीम इंडिया की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी मुख्य वजह रोहित शर्मा और विराट का इस दौरे पर नहीं जाना। रोहित शर्मा चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है तो विराट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए वनडे सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है। विराट के वनडे सीरीज में नहीं खेलने पर बीसीसीआई का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के वनडे सीरीज से ब्रेक का कोई औपचारिक आग्रह अभी तक नहीं किया है।
कप्तानी को लेकर रोहित और विराट में तेज हुई जंग! वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट
विराट की कप्तानी छीनी जाने के बाद से यह चर्चा तेज हो रही थी कि विराट इस बात से नाराज है और इसी वजह से उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन रोहित—विराट का एक साथ नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा नुकसान साबित होता दिख रहा है जब तक टीम एकजूट होकर नहीं खेलेगी तब तक टीम 100 प्रतिशत नहीं दे सकती। विराट और रोहित भारतीय टीम के सबसे मजबूत स्तम्भ है और पूरे मैच को अपने दम पलटने की ताकत रखते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के होने से टीम के अन्य खिलाड़ी भी अपना अच्छा प्रदर्शन करते है लेकिन इस तहर के खबरों से अन्य खिलाड़ियों का मनोबल भी गिरता है।
कीर्ति आजाद ने विराट को लेकर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई कप्तान दूसरे कप्तान की कप्तानी में नहीं खेला हो अगर विराट ऐसा सोच रहे है तो यह उनके लिए ही मुश्किल होने वाला है। इससे पहले सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी भी एक दूसरे की कप्तानी में खेल चुके हैं। कप्तान से ज्यादा टीम और देश के लिए खेलना अहम होता है।

वनडे सीरीज से आराम मांगने की मुख्य वजह विराट ने बेटी वामिका का पहला जन्मदिन होना बताया है। वामिका का जन्मदिन 11 जनवरी को आता है इस दिन विराट अपने परिवार के साथ छुट्टी पर जाएंगे। भारत का अंतिम टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा और वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी होगी इसी वजह से विराट ने वनडे सीरीज से आराम मांगा है। अभी तक विराट ने वनडे सीरीज नहीं खेलने के लिए कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।





