मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा ने दिखाया अपना दम

प्रकाशित: Nov 22, 2021 11:15रिपोर्ट: Navtej TV
रोहित शर्मा ने टी20 की कप्तानी मिलते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मैचों जीतकर अपनी कप्तानी का शानदार आगाज कर दिया है। इस सीरीज में रोहित के बल्ले से रन तो निकले ही और टॉस जीतने में भी उनकी जीत हुई है। रोहित और नये कोच द्रविड़ की इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त देकर पहली ही सीरीज में कामयाबी के नये रिकॉर्ड बना दिये है। टी20 सीरीज में रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम की है।

सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार 50 रन बनाने वाली खिला​ड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर कायम हो गये है। कल के मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में छक्का मारकर अपनी 26 वीं फिफ्टी जड़ने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।
टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में मार्टिन गुप्टिल के बाद दूसरे स्थान पर है। गुप्टिल और रोहित ने अब तक टी20 में 150 से ज्यादा छक्के लगा चुके है। गुप्टिल ने 112 मैच में 161 छक्के ठोके हैं जबकि रोहित शर्मा के 119 टी20 मैचों में 150 छक्के जड़ चुके हैं।
मैच के साथ टॉस जीतने की हैट्रिक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20I मैच में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के साथ मैच जीतकर अपने नाम यह रिकॉर्ड बनाया है।