मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हीटमैन की कप्तानी में टीम को नहीं मिली हार, लगी रिकॉर्ड की झड़ी

प्रकाशित: Mar 16, 2022 17:55रिपोर्ट: Navtej TV

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप करके नया इतिहास रच दिया है। टीम की कप्तानी जब से रोहित शर्मा के हाथ में आई तब से टीम इंडिया की जीत का विजयरथ रूकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम का सामना किसी भी टीम से हो हर बार जीत ही नसीब हो रही है। रोहित की कप्तानी में भारत की यह लगातार 14वीं जीत है पहले टी-20 और वनडे में जीत मिली तो अब रोहित ने टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है।

दरगाह पर भगवा रंग देखकर Muslim Community के लोग हुए आक्रोशित

रोहित ने जब से फूल टाइम कप्तान बनने की जिम्मेदारी संभाली है तब से टीम ने 9 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच में जीत मिली है। रोहित की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही टीम ने घरेलू मैदानों लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रचा है। भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी और इसके बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।


श्रीलंका के खिलाफ भारत ने तीसरी बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी बनया है। रोहित की कप्तानी में टी-20 मैचों की सीरीज में हराकर लगातार 12 जीत हासिल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पहले सबसे ज्यादा 12 जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान टीम के नाम था लेकिन अब भारत उसके बराबर आ गया है।