मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

वेस्ट इंडीज के खिलाफ नहीं खलेगी हिटमैन की कमी, खत्म होगा हार का सिलसिला

प्रकाशित: Jan 26, 2022 22:18रिपोर्ट: Navtej TV

इस समय भातरीय क्रिकेट टीम का सबसे खराब दौर चल रहा है जहां विराट से कप्तान छिनने के बाद वनडे में अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विराट और बीसीसीआई का जो विवाद चल रहा है उसे लेकर कई प्रकार की खबरे आती रहती है लेकिन विराट ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद भी टीम को जीत नहीं मिली। वनडे में रोहित शर्मा या टीम के नए कप्तान की कमी जरूर खली है।

Story Of Courage: शहीद Colonel Ashutosh Sharma के भाई से खास बातचीत,देखें VIDEO

अब भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज का मुकाबला होगा जो बहुत ही अहम माना जा रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर यह रही है कि रोहित शर्मा फिट है और अब टीम में उनकी कमी नहीं खलेगी। 6 फरवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज अहमदाबाद में और 3 टी-20 मैचों की सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर Navtej TV का खास कार्यक्रम,देखें VIDEO

रोहित चोट की वजह से अफ्रीकी दौरे पर नहीं जा पाए ​थे और उनकी जगह पर केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। भारत को इस साल विश्व कप भी खेलना है और इससे पहले टीम को अपनी लय में लौटना होगा नहीं तो विश्व कप जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं होगा। इस सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है।

​​​​​​​

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
6 फरवरी- पहला वनडे, अहमदाबाद
9 फरवरी-दूसरा वनडे, अहमदाबाद
11 फरवरी-तीसरा वनडे, अहमदाबाद

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज
16 फरवरी- पहला टी-20, कोलकाता
18 फरवरी-दूसरा टी-20, कोलकाता
20 फरवरी-तीसरा टी-20, कोलकाता