मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पहले मिला अल्टीमेट नहीं माने तो छीन ली विराट से कप्तानी, हिट मैन को मिली कप्तानी

प्रकाशित: Dec 09, 2021 13:21रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर जो आशंका बनी हुई थी वह अब सही साबित होती दिख रही है। विराट की कप्तानी में भारत ने अभी तक एक भी बड़ा खिताब नहीं जिता है तो इससे देखते हुये BCCI ने विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने का अल्टीमेट दिया गया था लेकिन कप्तानी का मौह उनसे नहीं छूट रहा था तो ​उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।

विराट ने अभी तक इस्तीफा भी नहीं दिया था और भारतीय टीम के नये कप्तान के रूप में हिट मैन की चुन लिया गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा था विराट कोहली 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी करने की इच्छा जाहिर कर रहे थे लेकिन उनका कप्तानी का रिकॉर्ड देखकर BCCI ज्यादा जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है।

भारत में हुआ फ्लॉप लेकिन विदेशों में जमकर धमाल मचाता है यह भारतीय खिलाड़ी

हाल ही में टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की करारी हार के बाद विराट ने स्वेच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद रोहित शर्मा को कप्तानी दी गयी थी और इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि आने वाले समय विराट से वनडे की कप्तानी भी छीन सकती है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन वह टीम को कोई ICC ट्रॉफी दिलाने में सफल नहीं हो पाये हैं।

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान के रूप में टी-20 घरेलू सीरीज में 3-0 से जीती थी। नये कप्तान और नये कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह सीरीज अहम थी। लेकिन रोहित ने इस सीरीज में अपना दम दिखाकर BCCI को मजबूर कर दिया कि अगर उनको वनडे की कप्तानी मिलती है तो वह उसमें भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया और बोर्ड ने रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट के लिये कप्तान चुना है।

Chopper Crash: हादसे से चंद सेकेंड पहले का Video आया सामने!