पहली बार रोहित शर्मा ने दिया विराट कोहली पर ये बड़ा बयान
भारतीय किक्रेट टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा को टी20 के बाद वनडे की कमान सौपने को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही थी। विराट ने टी20 की कप्तानी तो अपनी इच्छा से छोड़ दी थी लेकिन वे वनडे की कप्तानी छोड़ने के पक्ष में नहीं थे लेकिन बीसीसीआई ने इस बार उनसे कप्तानी छीन ली है। विराट की कप्तानी जानें की मुख्य वजह उनकी कप्तानी में भारत ने एक भी विश्व खिताब नहीं जीत पाना है।
कंगारुओं ने किया अंग्रेजों का शिकार लेकिन भारत को हुआ बड़ा नुकसान
नये कप्तान रोहित ने पहली बार विराट को लेकर अपनी राय रखी है और उन्होंने कहा कि कोहली ने 5 साल तक टीम की अगुआई की है। कोहली ने हर मैच में अपने बल्ले के साथ कप्तानी के रूप में सर्वश्रेष्ठ दिया है। रोहित ने कहा कि कोहली की कप्तानी में टीम ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कोहली की कप्तानी में खेलने का अनुभव उनके लिए बहुत ही शानदार रहा है। इस फैसले पर रोहित ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हमारा काम टीम के लिए अच्छा खेलना है।

रोहित को इस बार नया कोच राहुल द्रविड का साथ मिलेगा और दोनों के पास अच्छा मौका है कि वह अपने आलोचकों को अपने अच्छे प्रदर्शन से जवाब देना होगा। आने वाले विश्व कप से पहले ही सभी किक्रेट प्रेमियों ने रोहित से आश लगा ली है इस बार खिताब भारत के नाम होगा। कोहली ने अभी तक अपनी कप्तानी जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और अब यह देखना होगा की विराट से टेस्ट की कप्तानी छीनी जाएगी या फिर नहीं।





