मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हिटमैन ने एक झटके में तोड़ दिए पाकिस्तानी टीम के साथ उसके खिलाड़ी का ये बड़ा रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 01, 2022 23:16रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम की कमान जब से रोहित शर्मा को मिली है तब से टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। श्रीलंका और वेस्टइंडिज के खिलाफ टीम इंडिया का क्लीन स्वीप ने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच के दौरान अपने 125वें मैच में हिस्सा लेने के साथ ही सबसे अधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस सीरीज में ही वह दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए है।

खाने के लिए सिर्फ 'ब्रेड का छोटा सा टुकड़ा बचा है, कोई निकाल ले जाओं हमें, भारतीय छात्र की गुहार!

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर आता है। रोहित ने पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के सबसे ज्यादा 124 मैच खेलने का रिकॉर्ड था जो अब टूट गया है। तीसरे नंबर पर मोहम्मद हफीज (119), चौथे स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (115) और 5वें स्थान पर बांग्लादेश के महमुदुल्लाह (113) है।

भारत ने सीरीज जितने के साथ टी20 में लगातार 12वीं जीत हासिल करते ही अफगानिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12) के नाम था लेकिन अब भारत भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया है। अगर आने वाले समय टीम इंडिया टी20 का एक मैच और जीत जाती है तो वह दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी जो सबसे ज्यादा मैच जीती है।


रनों का पीछा करते हुए T20I में सर्वाधिक जीत करने के मामले में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने रनों का पीछा करते हुए 54 जीत हासिल की है तो पाकिस्तान 53 जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।