टी.20 इंटरनेशनल में छक्कों का बादशाह बना यह भारतीय खिलाड़ी, तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कप्तान रोहित शर्मा के कारण जीत पाई है। लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

वे टी.20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा है। मार्टिन गुप्टिल ने 172 सिक्स जमाए हैं तो रोहित ने इस मैच में 4 छक्के लगाकर अपने 176 छक्के कर लिए है।

मार्टिन गुप्टिल ने 121 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं तो रोहित शर्मा ने 138 मैचों में 176 छक्के लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 124 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इयोन मोर्गन 120 छक्कों के साथे चौथे और आरोन फिंच 119 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।





