मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉलीवुड का बेताज बादशाह बना ये डायरेक्टर,'100 करोड़ क्लब' वाली फिल्मों से बनाया ये रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 14, 2022 19:04रिपोर्ट: Navtej TV

बॉलीवुड की फिल्मों का प्रदर्शन उनकी कहानी से नहीं बल्कि उनकी कमाई से लगाया जाता है और कहा जाता है कि जब त​क कोई फिल्म 100 करोड़ की कमाई के क्लब में शामिल नहीं होगी तब तक वह फिल्म हिट नहीं होगी। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उस बेताज बादशाह के बारे में बताने जा रहे है जिसके नाम से ही फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर लेती है।

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!

आज बॉलीवुड के सबसे फेमस डायरेक्टर्स रोहित शेट्टी अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और उनकी फिल्म को देखकर हर कोई एक्शन हीरो बनने के बारे में सोचने लग जाता है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के खास मौके पर कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। शेट्टी का जन्म 1973 में मुंबई शहर में हुआ था। रोहित मशहूर स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं।

लेकिन बचपन में ही पिता के चले जाने से वह अकेले पड़ गए और इसके बाद उन्होंने फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम और 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे। इसके बाद फिल्म 'गोलमाल' से रोहित को डायरेक्टर के तौर पर पहली और बड़ी सफलता मिली।


इसके बाद उनकी गाड़ी तेजी से बढ़ने लगी तो 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'सिंघम' सीरीज और 'बोल बच्चन' जैसी कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट करके सबको अपना दिवाना बना लिया। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई। 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में सबसे ज्यादा फिल्में रोहित की है जो एक रिकॉर्ड है। वर्तमान में रोहित शेट्टी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर्स में से एक हैं।