बेंगलुरु को प्लेऑफ में जाने से रोकेगी गुजरात, विराट को दिखाना होगा दम नहीं तो...
IPL 15 का 67 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का परिणाम सबसे ज्यादा बेंगलुरु को प्रभावित करेगा क्योंकि गुजरात की टीम GT 13 मुकाबलों में 10 जीतकर 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर है और प्लेऑफ में प्रवेश कर गई है।
अखिलेश ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंडलाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!
दूसरी ओर RCB 13 मैच खेलकर सात जीत में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रनरेट -0.323 है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। अगर आज को मैच हार गई तो वह प्लेऑफ की दोड़ से बाहर हो जाएगी। RCB और दिल्ली के बीच प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे गुजरात के खिलाफ मुकाबला हर हाल में अच्छे रन रेट से जीतना होगा।
DC और RCB के 14 अंक हैं और दोनों को अंतिम मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगर दोनों टीमें अंतिम मैच जीत जाती है तो दोनों टीमों के बीच रन रेट के आधार पर फैसला होगा। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस अच्छी लय में दिख रहे हैं लेकिन विराट कोहली का बल्ला नहीं चल रहा है जो टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है।

गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। गुजरात जीत के साथ प्लेऑफ में जाना चाहेगी और इसका फायदा क्वालिफायर 1 में मिलेगा।





