मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

बच्चा चोर गैंग की अफवाह, अनजान लोगों पर मंडराया मौत का खतरा

प्रकाशित: Sep 09, 2022 23:14रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में कई बार ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म होता है कि लोग इतने आक्रोश में आ जाते है कि चारों तरफ फिर उन्हें वो ही चीजे नजर आती है ऐसा ही आजकल उत्तरप्रदेश में हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैली है इस अफवाह के चलते लोगों में दहशत इस कदर है कि लोग बच्चा चोर समझ कर किसी को भी पीट देते है।

बच्चा चोर समझकर लोगों को पीटने के मामले एक के बाद एक सामने आ ही रहे हैए अभी कुछ दिनों पहले ही कासगंज में, बच्चा चोरी के शक में कार सवार 4 लोगों को बुरी तरह से पीटा गया और उन्हें कार में बिठाकर उसे पलट दिया गया जबकि वो कोई बच्चा चोर नहीं बल्कि रिलायंस टावर पर टेस्टिंग का कार्य करने वाले कर्मचारी हैं।

​​​​​​​

ऐसा ही एक मामला कौशांबी जिले में सामने आया जहां एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया यहीं नहीं मुरादाबाद में भी 2 व्यक्तियों को बच्चा चोरी की अफवाह में बेरहमी से पीटा गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हरदोई जिले में भी गांव से गुजर रहे एक अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर गांववालों ने बांधकर बेरहमी से पिटाई की थी वहीं रायबरेली में तो एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पीट दिया था। अफवाह के चलते लोगों को इस कदर पीटा जा रहा है कि अब तो लोग दहशत में है।

वहीं इस पर अब पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बच्चा चोरी के शक में मारपीट की अभी तक 30 शिकायत मिली हैं जिसमें से 17 पर एफआईआर दर्ज करते हुए उन्होने 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं इस मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि बच्चा चोर समझकर ज्यादातर विक्षिप्त लोगों को पीटा जा रहा है।

NOTE: नवतेज टीवी भी आपसे गुजारिश करता है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देंए कुछ शरारत्ती तत्व इस तरह की अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।