तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा: रूस ने चली नई चाल, जल्द करेगा हमला और करेगा यूक्रेन पर कब्जा!
यूक्रेन विवाद अभी रूकने का नाम नहीं ले रहा है और रूस के तेवर देखकर लग रहा है कि वह इस बार आर—पार की जंग लड़ने की तैयारी में है। रूस ने दावा किया था कि उसकी सैना यूक्रेन की सीमा से हट रही है लेकिन अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस की सेना हटने की खबर गलत है। रूस हमला करने के लिए झूठ बोल रहा है और वह यूक्रेन पर कब्जा करने की तैयारी में है।
कुआं बन गया 13 जिंदगियों का काल, शादी के बीच मातम
अमेरिका ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सेना की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और लगभग 5 से 7 हजार सैनिकों की वृद्धि की है। अमेरिका के साथ ब्रिटेन ने भी कहा है कि रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य क्षमताओं में तेजी से इजाफा कर रहा है। हमला करने के लिए बख्तरबंद वाहन, हेलीकॉप्टर और एक फील्ड हॉस्पिटल का यूक्रेन की सीमाओं पर बढ़ रहे है और यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए सैनिक मौजूद हैं।
49 साल की उम्र में 18 साल की बीबी के साथ सांसद का Private Viral Video
इस प्रकार के खुलासे के बाद रूस-यूक्रेन सीमा पर तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं है। रूस ने दावा किया था कि सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहीं कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने सैन्य अड्डे के लिए लौटने लगी हैं। बाइडेन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन यूक्रेन पर हमला होता है तो वह किसी भी हद तक जानें के लिए तैयार है। हम यूक्रेन पर रूसी हमले का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन पर हमला होने की संभावना अभी कम नहीं हुई है और इसकी चपेट में पूरी दुनिया आ सकती है। कई रक्षा विशेषज्ञ तो इस बात का दावा कर रहे है कि रूस कभी भी हमला करके यूक्रेन पर कब्जा जमा सकता है।





