रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय लोगों को झेलनी पड़ेगी मंहगाई की मार,इन चीजों के बढ़ेंगे दाम
रूस और यूक्रेन की जंग के कारण पूरे विश्व पर इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ता दिख रहा है। इस जंग के कारण भारतीय आम लोगों को मंहगाई की मार का सामना करना पड़ सकता है और इसी वजह से लोगों को बड़ी चिंता होनी शुरू हो गयी है। इस जंग के कारण तेल के भावों में जबरदस्त आग लग सकती है चाहे तेल खाने वाला हो या फिर गाड़ी चलाने वाला।
मैं लड़ना चाहती हूं युद्ध, यूक्रेनी लेडी कमांडर जब उतरी युद्ध मैदान में!
सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल और अन्य तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सरकार तेलों की कीमतों में काबू करने के लिए जरूर कदम उठाने शुरू कर दिए है। भारत खाद्य तेल की 70 फीसदी जरूरत इम्पोर्ट के माध्यम से करता है। "रूस और यूक्रेन सनफ्लावर ऑयल की 90 सप्लाई करता है अगर आने वाले दिनों इस प्रकार की स्थिति बनी रही तो तेल की कमी होनी शुरू हो जाएगी।
रूस और यूक्रेन के जंग से पहले ही भारतीय बाजार में एडिबल ऑयल की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। आने वाले दिनों सोने, प्लेटिनम और पैलेडियम जैसी मूल्यवान धातुओं की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है। गेहूं-मकई और यूरिया को लेकर भी बढ़ी कमी हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता करने की वजह पेट्रोल-डीजल के दाम है जिसके कारण पहले से ही भारतीय लोगों की जेब ढीली हो रही है और इस जंग के बाद ज्यादा असर दिख सकता है।

गैस सप्लाई में रुकावट की संभाव भी जताई जा रही है क्योंकि इन देशों से ज्यादा गैस सप्लाई होती है। मोबाइल और अन्य गैजेट्स की कीमत भी बढ़ने की बात सामने आ रही है जिसका असर आम आदमी पर होगा। भारत यूक्रेन से सनफ्लावर ऑयल, लोहा, स्टील, प्लास्टिक, केमिकल्स, इनॉर्गेनिक केमिकल्स, जानवर, वेजिटेबल फैट एंड ऑयल का मंगाता है जो जंग के कारण इन सामनों की सप्लाई बाधित होगी।





