मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

रूस के परमाणु हमले में दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा यूक्रेन, 10 करोड़ लोगों की होगी मौत!

प्रकाशित: Mar 02, 2022 17:37रिपोर्ट: Navtej TV

रूस और यूक्रेन के बीच लगातर जंग तेज होती जा रही है। एक सप्ताल से चल रही इस जंग में अभी तक दोनों देशों ने पीछे हटने का फैसला नहीं किया और इसी वजह से परमाणु युद्ध के खतरे के संकेत मिल रहे है। अगर इस जंग में रूस अपने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो यह दुनिया के साथ यूक्रेन के लिए बहुत खतरनाक होगा।

Ukraine से भारत आये बच्चों का स्मृति ईरानी ने किया स्वागत

कुछ ऐसा ही हुआ था अगस्त 1945 में, जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया था, ये हमले इतने जोरदार थे कि हजारों-लाखों लोगों की मौत चंद मिनटों में ही हो गई थी. उसके बाद भी सालों तक लोग मरते रहे, अगर आज के समय में कई सारे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो इसमें करोड़ों लोग मारे जाएंगे, ICAN के मुताबिक, एक परमाणु बम पूरा शहर तबाह कर सकता है,

जख्मी बच्ची की हालत देख जब रो पड़ा डॉक्टर, बोला ये Putin को दिखाना!,VIDEO

इतना ही नहीं, किसी युद्ध में अगर दुनिया में मौजूद 1% से भी कम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो इससे 2 अरब लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे. साथ ही पूरा हेल्थ सिस्टम भी तबाह हो जाएगा, जिससे घायलों को इलाज भी नहीं मिल सकेगा,जो परमाणु बम हिरोशिमा में गिरा था, अगर उसी साइज के 100 बम गिर जाते हैं तो धरती का पूरा सिस्टम ही बिगड़ जाएगा.


ऐसा हमला होने पर क्लाइमेट सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होगा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही चेता चुके हैं कि अगर कोई भी बाहरी बीच में आया तो वो अंजाम होगा जो पहले कभी नहीं देखा होगा, एक्सपर्ट पुतिन की इस चेतावनी को परमाणु युद्ध की धमकी से ही जोड़कर देख रहे है, जापान परमाणु हमला झेल चुका है और उन हमलों में जो लोग बच गए थे, वो आज भी उस दिन को याद कर सहम उठते हैं. परमाणु युद्ध कुछ और नहीं बल्कि तबाही लेकर आएगा।

जापान परमाणु हमला झेल चुका है और उन हमलों में जो लोग बच गए थे, वो आज भी उस दिन को याद कर सहम उठते हैं। परमाणु युद्ध दुनिया के खतरा है और सभी लोग यही प्रार्थना कर रहे है कि इस जंग का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से खात्मा हो जाए।