पुतिन की सरकार गिरने या जेलेंस्की की मौत से ही खत्म हो सकता है अब ये युद्ध!
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का अंत कब होगा इसको लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे है और इस इसके पूरी दुनिया में भय का माहौल बना हुआ है। इस जंग के कारण यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो गए है तो रूस के कई सैनिकों की मौत होने की बात सामने आ रही है।
रूस ने यूक्रेन को हर प्रकार से बर्बाद करने की सोच रहा है तो यूक्रेन किसी भी हालात में रूस के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है। दोनों देशों के अड़ियल रूख के कारण दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है। ऐसे में लोगों के जेहन में एक ही सवाल है कि इस युद्ध का अंत कब होगा और कैसे होगा।
महिलाओं की नग्न तस्वीरें देखकर भविष्य बताता था पाखंडी बाबा, जाने किस हरकत से फूटा भांडा
कई रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस जंग का अंत बातचीत से हल नहीं होगा और केवल दो ऐसे कारण जो इस जंग को खत्म कर सकते है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के सामने हथियार डालने की सर्त रखी थी लेकिन जेलेंस्की ने इस ठुकरा दिया तो पुतिन आग बबूला हो गए और यूक्रेन को सबक सिखाने का फैसला कर लिया। इसके बाद जेलेंस्की ने दावा किया रूसी सैनिक उसकी हत्या करने की तैयारी में और इस वजह से वह अपनी जान बचाने के लिए शहर—शहर भटक रहे है। अगर जेलेंस्की देश छोड़कर भाग जाते है या उनकी मौत हो जाती है तो यह जंग खत्म हो जाएगी।

वहीं दूसरी ओर अगर रूसी राष्ट्रपति का तख्ता पलट हो जाता है या उनकी सरकार गिर जाती है तो भी इस जंग का अंत हो सकता है। लेकिन इसकी उम्मीद बहुत कम है क्योंकि पुतिन ने ऐसा कानून बना रखा है कि उनकी सरकार को कभी भी आंच नहीं आ सकती। इसके साथ ही इस जंग के लिए अगर कोई तीसरा देश मध्यस्ता करता है तो भी इसके खत्म होने के आसार बन सकते हैं। दुनिया इस बात को जानती है कि जिस युद्ध का अंत जल्दी नहीं होता है उसके दुरगामी परिणाम बहुत ही खतरनाक होते है और इसी वजह से सभी लोग इस युद्ध का अंत जल्द से जल्द चाहते हैं।





